एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे टूटकर 83.21 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में गिरावट का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 83.21 प्रति डॉलर पर आ गया। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के साथ ही विदेशी कोषों की शेयर बाजार में बिकवाली से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे टूटकर 83.21 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 26 सितंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में गिरावट का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 83.21 प्रति डॉलर पर आ गया। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के साथ ही विदेशी कोषों की शेयर बाजार में बिकवाली से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

विदेश मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि शेयर बाजारों के नकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतें चढ़ने से रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.19 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 83.23 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर आ गया। बाद में यह 83.21 पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट है।

सोमवार को रुपया 83.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 106.07 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 92.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).