एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 82.81 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरकर 82.81 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के कारण रुपया कमजोर हुआ।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 82.81 पर

मुंबई, आठ अगस्त रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरकर 82.81 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के कारण रुपया कमजोर हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से डॉलर की मजबूती और विदेशी कोषों की बिकवाली के कारण रुपये पर दबाव है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.80 पर खुला, और फिर 82.81 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट दर्शाता है।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक मंगलवार को शुरू हो रही है, जिसके नीतिगत फैसले की घोषणा बृहस्पतिवार को की जाएगी। कारोबारियों को इस घोषणा का भी इंतजार है।

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले छह पैसे बढ़कर 82.75 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत बढ़कर 102.33 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.12 प्रतिशत बढ़कर 85.44 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2023 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).