जरुरी जानकारी | रुपया 53 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.80 के नए सर्वकालिक निचेल स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया शुक्रवार को दोपहर के कारोबार में 53 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर 85.80 पर पहुंच गया। पिछले छह महीने में रुपये की किसी एक कारोबारी सत्र में यह सर्वाधिक गिरावट है।

मुंबई, 27 दिसंबर रुपया शुक्रवार को दोपहर के कारोबार में 53 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर 85.80 पर पहुंच गया। पिछले छह महीने में रुपये की किसी एक कारोबारी सत्र में यह सर्वाधिक गिरावट है।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी बॉण्ड प्रतिफल में निरंतर वृद्धि से डॉलर की मांग बढ़ना इसकी मुख्य वजह रही। सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार विदेशी निवेशकों की बिकवाली को रोक पाने में विफल रहे। इसके अलावा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने रुपये को और नीचे धकेल दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.31 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अभी तक सर्वकालिक निचले स्तर 85.80 पर पुहंच गया। इस साल 22 मार्च के बाद से एक दिन में रुपये में यह सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई, तब रुपया 48 पैसे टूटकर बंद हुआ था। रुपया बाद में 42 पैसे की गिरावट के साथ 85.69 पर कारोबार पर आ गया।

इससे पहले 68 पैसे की सबसे अधिक एक दिवसीय गिरावट दो फरवरी 2023 को दर्ज की गई थी।

रुपया बृहस्पतिवार को 12 पैसे की गिरावट के साथ 85.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107.98 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.31 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,376.67 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड