एजेंसी न्यूज

रुपया 40 पैसे गिरकर डॉलर के मुकाबले 76.46 पर बंद

कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ कारगर मानी जा रही एक दवा के पहले ट्रायल में असफल होने से बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

रुपया 40 पैसे गिरकर डॉलर के मुकाबले 76.46 पर बंद

मुंबई, 24 अप्रैल विदेशी बाजारों में डॉलर की तेजी तथा घरेलू शेयर बाजार के गिरावट के बीच शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे गिरकर 76.46 पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ कारगर मानी जा रही एक दवा के पहले ट्रायल में असफल होने से बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

रुपया गिरावट के साथ 76.30 प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 76.47 प्रति डॉलर पर आ गया। कारोबार के समाप्त होने पर यह अंतत: 40 पैसे की गिरावट के साथ 76.46 प्रति डॉलर पर रहा।

बृहस्पतिवार को रुपया 76.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.31 प्रतिशत चढ़कर 100.74 पर पहुंच गया।

कारोबारी इस बात से चिंतित रहे कि कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि से वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी।

इस बीच बीएसई का सेंसेक्स 489.42 अंक यानी 1.54 प्रतिशत गिरकर 31,373.66 अंक पर चल रहा था। एनएसई का निफ्टी भी 145.45 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,168.45 अंक पर चल रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).