जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे टूटकर 82.29 पर आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 37 पैसे की गिरावट के साथ 82.29 रुपये के स्तर पर आ गया।
मुंबई, आठ मार्च विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 37 पैसे की गिरावट के साथ 82.29 रुपये के स्तर पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 82.25 पर खुला और फिर पिछले बंद के मुकाबले 37 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 82.29 पर आ गया।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.92 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 105.80 पर आ गया।
इससे पहले मंगलवार को होली के अवसर पर शेयर बाजार और मुद्रा बाजार बंद थे।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.28 प्रतिशत बढ़कर 83.52 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 721.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2023 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

