एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 73.89 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली तथा विदेशी कोषों की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिससे बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 73.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 73.89 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 24 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली तथा विदेशी कोषों की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई जिससे बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 73.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोरी के साथ 73.82 पर खुला और अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 73.89 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग से जुड़ी इन बातों को शायद ही जानते होंगे आप.

बुधवार को रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 73.57 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 73.75 के ऊपरी स्तर और 73.96 के निचले स्तर को देखा।

यह भी पढ़े | Federal Bank का बंपर ऑफर, सिर्फ 1 रुपये देकर घर ले जाएं बाइक या स्कूटी- ऐसे मिलेगा फायदा.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि छह प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.42 हो गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,912.44 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.77 प्रतिशत गिरकर 41.45 डॉलर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2020 03:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).