एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे गिरकर 82.32 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे गिरकर 82.32 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे गिरकर 82.32 पर पहुंचा

मुंबई, एक अगस्त विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे गिरकर 82.32 पर आ गया।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में तेजी ने रुपये की गिरावट को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.32 पर खुला, जो पिछले बंद के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 82.29 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत बढ़कर 102.03 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत बढ़कर 85.56 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2023 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).