जरुरी जानकारी | रुपया 23 पैसे की गिरावट के साथ 85.73 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती लाभ गंवाकर 23 पैसे के नुकसान के साथ 85.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 30 जून स्थानीय शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती लाभ गंवाकर 23 पैसे के नुकसान के साथ 85.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर जोखिम की धारणा में सुधार से रुपया सकारात्मक रुख के साथ खुला। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और स्थानीय मुद्रा में गिरावट दर्ज की गई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.48 पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 85.44 प्रति डॉलर के उच्च तथा 85.77 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ। अंत में यह 85.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 23 पैसे की गिरावट है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे बढ़कर 85.50 पर बंद हुआ।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.14 पर आ गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 452.44 अंक की गिरावट के साथ 83,606.46 अंक पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 120.75 अंक फिसलकर 25,517.05 अंक पर बंद हुआ।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,397.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2025 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

