एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे गिरकर 82.38 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे टूटकर 82.38 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे गिरकर 82.38 पर

मुंबई, 17 अक्टूबर विदेशी कोषों की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे टूटकर 82.38 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 82.33 पर खुला, और फिर कमजोर रुख के साथ 82.38 पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे टूट गया।

शुरुआती सौदों में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.38-82.33 के दायरे में था। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.19 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत गिरकर 113.01 पर आ गया।

वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.59 प्रतिशत बढ़कर 92.17 डॉलर प्रति के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,011.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2022 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).