जरुरी जानकारी | रुपया 18 पैसे घटकर 73.68 रुपये प्रति डॉलर के दो सप्ताह के निचले स्तर पर हुआ बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं के कमजोर होने से सोमवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 18 पैसे की गिरकर दो सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 13 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं के कमजोर होने से सोमवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 18 पैसे की गिरकर दो सप्ताह से अधिक के निचले स्तर 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.63 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 73.73 रुपये के न्यूनतम स्तर को छूने के बाद अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट दर्शाता 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत बढ़कर 92.75 हो गया।
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद से कहीं पहले बॉंड खरीदारी कार्यक्रम में बदलाव किये जाने की संभावनाओं के बीच डालर के मजबूत होने से सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट आई।’’
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, कमजोर शेयर बाजार ने भी निवेशक के लिये सुरक्षित विकल्प के रूप में डॉलर की मांग को बढ़ा दिया। डॉलर के मुकाबले अधिकांश उभरते बाजार और एशियाई मुद्राएं इस सोमवार दोपहर के कारोबार में कमजोर रहीं जिससे स्थानीय मुद्रा की धारणा प्रभावित हुई।
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जतिन त्रिवेदी के अनुसार, डॉलर की ऊंची कीमतों और पूंजी बाजार में वित्तीय क्षेत्र के शेयरों में मामूली बिकवाली के कारण रुपये में कमजोरी रही।
वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.12 प्रतिशत बढ़कर 73.74 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदनशील सूचकांक 127.31 अंक की गिरावट दर्शाता 58,177.76 अंक पर बंद हुआ।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2021 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

