एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे टूटकर 83.60 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण बुधवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट के साथ 83.60 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे टूटकर 83.60 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 26 जून कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण बुधवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट के साथ 83.60 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, घरेलू शेयरों में मजबूती के रुख से रुपये को समर्थन मिला तथा इसकी तेज गिरावट पर अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.45 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और सत्र के दौरान 83.43 के ऊपरी और 83.61 के निचले स्तर तक गया।

कारोबार के अंत में रुपया 83.60 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो इसके पिछले बंद भाव से 17 पैसे की गिरावट है। मंगलवार को रुपया चार पैसे बढ़कर 83.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि महीने के अंत में तेल आयातकों की डॉलर मांग के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से भी रुपये पर दबाव पड़ सकता है।’’

हालांकि, सकारात्मक घरेलू बाजार तथा विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) के प्रवाह से रुपये को समर्थन मिल सकता है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 105.83 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.80 प्रतिशत बढ़कर 85.69 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 620.73 अंक उछलकर 78,674.25 के नए उच्चस्तर पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 147.50 अंक बढ़कर रिकॉर्ड 23,868.80 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजारों में शुद्ध लिवाल रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,175.91 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2024 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).