एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 16 पैसे गिरकर 73.40 रुपये प्रति डालर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में डॉलर में तेजी लौटने के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया 16 पैसे गिरकर 73.40 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 16 पैसे गिरकर 73.40 रुपये प्रति डालर पर

मुंबई, 11 जनवरी विदेशों में डॉलर में तेजी लौटने के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया 16 पैसे गिरकर 73.40 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.47 रुपये प्रति डालर पर खुला तथा सत्र के दौरान 73.37 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर और 73.50 रुपये के निम्नतम स्तर को छू गया। अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 73.40 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले शुक्रवार को रुपया 73.24 रुपये पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.41 प्रतिशत बढ़कर 90.46 अंक हो गया। हालांकि, घरेलू बाजार में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश ने रुपये की भारी गिरावट पर अंकुश लगा दिया।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.57 प्रतिशत गिरकर 55.11 डालर प्रति बैरल रह गया।

एक्सचेंज के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जिन्होंने गत सप्ताहांत शुक्रवार को 6,029.83 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2021 10:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).