एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटकर 75.95 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन संकट के बीच कच्चे तेल मूल्य में तेजी आने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 15 पैसे टूटकर 75.95 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटकर 75.95 पर बंद

मुंबई, तीन मार्च यूक्रेन संकट के बीच कच्चे तेल मूल्य में तेजी आने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 15 पैसे टूटकर 75.95 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी पंजी की लगातार निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.76 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला। लेकिन जल्द ही इसमें गिरावट शुरू हो गयी। क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश को तरजीह दे रहे हैं। कारोबार के दौरान रुपये में 75.60 के उच्च स्तर और 75.98 के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ हुई। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट के साथ 75.95 के स्तर पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 97.63 पर पहुंच गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 2.59 प्रतिशत बढ़कर 115.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गयी

इस बीच, घरेलू शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 366.22 अंक लुढ़क कर 55,102.68 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर की कीमत 2.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 115.85 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 4,338.94 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2022 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).