एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे टूटकर 83.21 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 15 पैसे की गिरावट के साथ 83.21 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के साथ ही विदेशी कोषों की सतत निकासी का असर रुपये पर पड़ा।

जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे टूटकर 83.21 प्रति डॉलर पर

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 15 पैसे की गिरावट के साथ 83.21 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के साथ ही विदेशी कोषों की सतत निकासी का असर रुपये पर पड़ा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार के नकारात्मक रुख ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.21 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.23 से 83.17 प्रति डॉलर के दायरे में रहने के बाद अंत में 83.21 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से 15 पैसे की गिरावट है।

महात्मा गांधी जयंती पर सोमवार को बाजार बंद थे।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.05 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.69 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,685.70 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2023 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).