जरुरी जानकारी | रुपया 14 पैसे टूटकर 83.91 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की सतत निकासी और स्थानीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 83.91 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, 21 अगस्त विदेशी कोषों की सतत निकासी और स्थानीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे गिरकर 83.91 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि, कमजोर अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कीमतों के निचले स्तर ने स्थानीय मुद्रा को निचले स्तर पर सहारा दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.79 पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान 83.94 के निचले स्तर तक गया।
रुपया कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले 83.91 (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद स्तर से 14 पैसे की बढ़त है।
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 10 पैसे बढ़कर 83.77 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुधार के कारण रुपये में गिरावट आई।
उन्होंने कहा, “विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी से भी रुपये पर दबाव पड़ा। हालांकि, कच्चे तेल की कमजोर कीमतों ने इस गिरावट पर कुछ अंकुश लगाया।”
चौधरी ने कहा कि डॉलर में सुधार और पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण रुपये के मामूली नकारात्मक रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना है।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.38 पर कारोबार कर रहा था।
विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका के आगामी पीएमआई आंकड़ों और इस सप्ताह के अंत में जैक्सन होल संगोष्ठी में फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के संबोधन को लेकर चिंताओं के बीच डॉलर सूचकांक अपने सात महीने के निचले स्तर पर है।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत चढ़कर 77.42 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 102.44 अंक बढ़कर 80,905.30 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 71.35 अंक की बढ़त के साथ 24,770.20 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,457.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

