जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे टूटकर 82.84 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 82.84 पर आ गया। विदेशी कोष की बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने का असर घरेलू मुद्रा पर पड़ा।
मुंबई, पांच सितंबर रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 82.84 पर आ गया। विदेशी कोष की बिकवाली और कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने का असर घरेलू मुद्रा पर पड़ा।
विदेशी मुद्रा के कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से वैश्विक बाजार का सकारात्मक रुख भारतीय मुद्रा को समर्थन प्रदान करने में विफल रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.78 पर खुला और फिर 82.84 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 13 पैसे की गिरावट है।
रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 82.71 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.23 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2023 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

