जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 82.05 पर आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 82.05 पर आ गया।
मुंबई, 21 जुलाई घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे गिरकर 82.05 पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.03 पर खुला, और फिर 82.05 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 81.93 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 100.78 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 प्रतिशत बढ़कर 80.26 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 3,370.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2023 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

