जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की गिरावट के साथ 86.66 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा सूचकांक में मजबूती और वैश्विक व्यापार शुल्क से जुड़ी चिंताओं के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.66 पर आ गया।
मुंबई, 19 मार्च अमेरिकी मुद्रा सूचकांक में मजबूती और वैश्विक व्यापार शुल्क से जुड़ी चिंताओं के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.66 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी तथा घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी पूंजी के ्रप्रवाह से स्थानीय मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 86.60 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 86.68 प्रति डॉलर तक गिर गया। हालांकि शुरुआती सौदों के बाद फिर 86.66 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.56 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 102.98 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.37 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 694.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2025 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

