जरुरी जानकारी | रुपये की विनिमय दर में लगातार पांचवें सत्र में गिरावट, 15 पैसे टूटकर 74.73 रुपये प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.75 पर खुला और कारोबार के दौरान 74.53 से 74.96 रुपये के बीच रहा। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद भाव 74.58 रुपये के मुकाबले 15 पैसे की हानि दर्शाता 74.73 प्रति डालर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को रुपया 74.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.75 पर खुला और कारोबार के दौरान 74.53 से 74.96 रुपये के बीच रहा। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद भाव 74.58 रुपये के मुकाबले 15 पैसे की हानि दर्शाता 74.73 प्रति डालर पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को रुपया 74.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
रुपये में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट आई है जिस दौरान रुपये में 161 पैसे की हानि दर्ज हुई है।
इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.25 प्रतिशत बढ़कर 92.29 हो गया।
वैश्विक मानक माने जाने वाले, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 63.01 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा था।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 154.89 अंकों की हानि के साथ 49,591.32 अंक रह गया।
स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जहां उन्होंने बृहस्पतिवार को 110.85 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीद की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2021 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

