एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये की विनिमय दर में गिरावट जारी, प्रति डालर डॉलर 22 पैसे और कमजोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चेतेल की बढ़ती कीमतों के बीच लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में रुपये में गिरावट जारी रही तथा स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 22 पैसे की गिरावट के साथ 73.29 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये की विनिमय दर में गिरावट जारी, प्रति डालर डॉलर 22 पैसे और कमजोर

मुंबई, 14 जून कच्चेतेल की बढ़ती कीमतों के बीच लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में रुपये में गिरावट जारी रही तथा स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 22 पैसे की गिरावट के साथ 73.29 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.21 पर गिरावट का रुख लिए खुला। इससे पिछले सत्र में डालर-रुपया दर 73.07 पर बंद हुई थी।

कारोबार के दौरान डालर 73.10-73.29 के दायरे में चलता रहा।

अंत में रूपया 22 पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 73.29 पर बंद हुआ। यह एक माह पहले के निम्नतम बंद स्तर के बाद का सबसे निचला बंद स्तर है।

पिछले पांच कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 49 पैसे की गिरावट आ चुकी है। पिछले दाम माह के दौरान रुपये में सबसे अधिक समय के लिए यह गिरावट जारी रही है।

इस बीच छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 90.50 अंक रह गया।

ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.33 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2021 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).