जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 86.07 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी डॉलर में सुधार से बुधवार को रुपये ने अपने शुरुआती लाभ को गंवा दिया और अंत में यह दो पैसे की गिरावट के साथ 86.07 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 25 जून वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिकी डॉलर में सुधार से बुधवार को रुपये ने अपने शुरुआती लाभ को गंवा दिया और अंत में यह दो पैसे की गिरावट के साथ 86.07 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों के मजबूत प्रदर्शन ने स्थानीय मुद्रा में भारी गिरावट को रोका।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.00 पर खुला। दिन में यह 85.79-86.14 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने के बाद 86.07 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट है।
रुपया मंगलवार को करीब पांच साल में एक दिन की सबसे अधिक 73 पैसे की बढ़त के साथ 86.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.09 पर रहा।
घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 700.40 अंक उछलकर 82,755.51 अंक पर और निफ्टी 200.40 अंक की बढ़त के साथ 25,244.75 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.09 प्रतिशत चढ़कर 67.87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 5,266.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2025 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

