एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 35 पैसे लुढ़ककर 10 सप्ताह के निम्नतम स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपये की विनिमय दर 35 पैसे लुढ़ककर लगभग 10 सप्ताह के निम्नतम स्तर 74.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे तथा भारत में वित्तीय प्रोत्साहन की एक और पेशकश को लेकर स्पष्टता के इंतजार में निवेशकों ने सतर्कता का रुख अख्तियार कर रखा था।

जरुरी जानकारी | रुपया 35 पैसे लुढ़ककर 10 सप्ताह के निम्नतम स्तर पर

मुंबई, चार नवंबर विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपये की विनिमय दर 35 पैसे लुढ़ककर लगभग 10 सप्ताह के निम्नतम स्तर 74.76 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे तथा भारत में वित्तीय प्रोत्साहन की एक और पेशकश को लेकर स्पष्टता के इंतजार में निवेशकों ने सतर्कता का रुख अख्तियार कर रखा था।

अंतरबैंक विदेशी-मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.74 पर खुला और कारोबार के दौरान 74.57 के उच्च् स्तर और 74.90 रुपये निम्न स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 35 पैसे की हानि के साथ 74.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: दिल्ली कोरोना वायरस की ‘तीसरी लहर’ का सामना कर रही : केजरीवाल.

यह चालू वर्ष में 21 अगस्त के बाद का सबसे निचला बंद स्तर है।

निवेश परामर्श कंपनी मिलवुड केन इंटरनेशरनल के संस्थापक एवं सीईओ नीश भट्ट ने कहा, ‘अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की स्थिति स्पष्ट न हो पाने से बहुत अनिश्चितता उत्पन्न हो गयी। इसका असर वैश्विक शेयर और विदेशी मुद्रा बाजारों में दिखा।’ उन्होंने कहा कि स्थिति स्पष्ट होने पर रूपये की विनिमय दर को लेकर सावधानी बनी रहेगी।

यह भी पढ़े | लड़की ने कहा ‘आंटी’ महिला ने कर दिया ये काम, यूपी के एटा की घटना.

इस बीच छह प्रमुख मु्द्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत बढ़कर 93.88 के स्तर पर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 39.86 डॉलर प्रति बैरल पर था।।

तीस शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 355.01 अंकों की तेजी के साथ 40,616.14 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2020 08:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).