जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 79.78 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 79.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 16 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 79.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.80 पर खुला। दिन के कारोबार में यह 79.71 और 79.85 के दायरे में घूमने के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 79.78 पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 79.71 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत बढ़कर 110.05 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत बढ़कर 91.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,093.22 अंक की गिरावट के साथ 58,840.79 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,270.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

