जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 74.47 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों के नुकसान के साथ बंद होने और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 74.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 27 जुलाई घरेलू शेयर बाजारों के नुकसान के साथ बंद होने और विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 74.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपये में एक सीमित दायरे में घटबढ रही। निवेशकों को इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से आगे के संकेतों का इंतजार है। मासांत की डॉलर मांग से भी रुपये में गिरावट आई।
अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.36 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 74.35 के उच्चस्तर और 74.54 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में पांच पैसे की गिरावट के साथ 74.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को यह 74.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 92.76 हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 273.51 अंक की गिरावट के साथ 52,578.76 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.39 प्रतिशत बढ़कर 74.79 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 2,376.79 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2021 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

