जरुरी जानकारी | कारोबार की शुरुआत में डालर के मुकाबले रुपया आठ पैसे नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डालर के मुकाबले रुपया आठ पैसे कमजोर पड़कर 73.21 रुपये प्रति डालर के आसपास रहा। हालांकि, इस दौरान घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा।
मुंबई, पांच अक्टूबर अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डालर के मुकाबले रुपया आठ पैसे कमजोर पड़कर 73.21 रुपये प्रति डालर के आसपास रहा। हालांकि, इस दौरान घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा।
विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में डालर- रुपये की विनिमय दर 73.16 पर रही। इसके बाद रुपया और कमजोर पड़ता हुई 73.21 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। यह स्तर पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे नीचे रहा। पिछले कारोबारी सत्र में डालर के मुकाबले रुपया 73.13 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की घटबढ को दर्शाने वाला डालर इंडेक्स 1.12 प्रतिशत गिरकर 93.72 रह गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गत सपताहांत बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों में 1,632.25 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की। शुक्रवार को विदेशी मुद्रा बाजार गांधी जयंती के उपलक्ष्य में बंद रहा था।
यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.
वैश्विक कच्चे तेल का मानक समझे जाने वाले ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा इस दौरान 2.14 प्रतिशत चढ़कर 40.11 रुपये प्रति डालर पर रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

