एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.85 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.85 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली और विदेशों में डॉलर मजबूत होने से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.85 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 16 दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.85 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली और विदेशों में डॉलर मजबूत होने से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि कच्चे तेल कीमतों में गिरावट से रुपये की हानि पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.84 के स्तर पर काफी कमजोर खुला और कारोबार के अंत में यह नौ पैसे की गिरावट के साथ 82.85 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.73 के उच्चस्तर और 82.89 के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.76 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 104.69 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.29 प्रतिशत घटकर 79.35 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 461.22 अंक घटकर 61,337.81 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 710.74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2022 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).