एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.04 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भू-राजनीतिक चिंताओं तथा कच्चे तेल में आई मजबूती से रुपये में यह गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.04 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 26 जून अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भू-राजनीतिक चिंताओं तथा कच्चे तेल में आई मजबूती से रुपये में यह गिरावट आई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार से उतार चढ़ाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की धन निकासी से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में कमजोर खुलने के बाद शेयरों में शुरूआती लाभ और विदेशी बाजारों में डॉलर कमजोर होने से रुपये में सुधार हुआ और यह 81.94 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

बाद में शेयर बाजार के उतार चढ़ाव के बीच रुपया अपने आरंभिक उच्च स्तर से नीचे आ गया और दोपहर के कारोबार में 82.05 रुपये के दिन के निचले स्तर को पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद स्तर से आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.04 पर बंद हुआ।

रुपया शुक्रवार को 81.96 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विश्लेषकों ने कहा कि रूस में अल्पकालिक सशस्त्र विद्रोह के बाद भूराजनीतिक चिंताओं के बीच निवेशक जोखिमपूर्ण संपत्तियों से दूर रहे।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.75 रह गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.53 प्रतिशत बढ़कर 74.24 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 9.37 अंक की मामूली गिरावट के साथ 62,970 अंक पर लगभग अपरिवर्तित बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 409.43 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2023 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).