जरुरी जानकारी | रुपया 76 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 74 रुपया प्रति डॉलर से नीचे पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में बृहस्पतिवार को भी गिरावट जारी रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद से कहीं पहले ब्याज दर में वृद्धि किये जाने के संकेत देने के बाद विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 76 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 74 रुपये के स्तर से नीचे चला गया।
मुंबई, 17 जून रुपये में बृहस्पतिवार को भी गिरावट जारी रही। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद से कहीं पहले ब्याज दर में वृद्धि किये जाने के संकेत देने के बाद विदेशों में डॉलर के मजबूत होने से बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 76 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 74 रुपये के स्तर से नीचे चला गया।
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73.65 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान इसमें और गिरावट आई तथा अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 76 पैसे की जोरदार गिरावट के साथ प्रति डालर 74.08 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
बुधवार को रुपया 73.32 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान रुपये में 73.57 के उच्च स्तर और 74.08 के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ हुई।
बृहस्पतिवार तक के पिछले आठ कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 128 पैसे की गिरावट आ चुकी है।
इस बीच छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.60 प्रतिशत बढ़कर 91.67 हो गया।
ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.48 डॉलर प्रति बैरल पर बोला गया।
शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 870.29 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2021 05:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

