जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 81.88 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले मंगलवार को छह पैसे की गिरावट के साथ 81.88 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे आने के पहले निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाए रखी जिससे यह गिरावट आई है।
मुंबई, 2 मई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले मंगलवार को छह पैसे की गिरावट के साथ 81.88 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे आने के पहले निवेशकों ने बाजार से दूरी बनाए रखी जिससे यह गिरावट आई है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तेजी का रुख लिए 81.75 प्रति डॉलर के भाव पर खुला लेकिन इसने शुरुआती लाभ गंवा दिया और अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 81.88 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 81.72 के उच्चस्तर तक गया और 81.95 के निचले स्तर तक आया।
शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
‘महाराष्ट्र दिवस’ के मौके पर सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय तथा शेयर बाजार बंद थे।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 102.30 हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 242.27 अंक की तेजी के साथ 61,354.71 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.87 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि कल एफओएमसी के नीतिगत फैसले से पहले कारोबारियों और हेजर्स ने डॉलर पर दांव लगाया जिससे रुपया पूरे दिन कमजोर रहा।
इस सप्ताह अवकाश के कारण बाजार में केवल तीन कारोबारी सत्र आयोजित होंगे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 3,304.32 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2023 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

