एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.82 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। ब्याज दरों में वृद्धि की चिंताओं के बीच घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.82 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 23 दिसंबर अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ 82.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। ब्याज दरों में वृद्धि की चिंताओं के बीच घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से रुपये की गिरावट पर अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.81 के स्तर पर कमजोर खुला और कारोबार के अंत में यह तीन पैसे की हानि दर्शाता 82.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.77 के उच्च स्तर और 82.88 के निचले स्तर को छुआ।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, निवेशकों को यह चिंता सता रही है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मजबूत आर्थिक आंकड़े आने से मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए फेडरल रिजर्व ब्याज दर में और वृद्धि करने की सोच सकता है।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटकर 104.49 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा दो प्रतिशत बढ़कर 82.61 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 980.93 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 59,845.29 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 706.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2022 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).