जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 81.82 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले शुक्रवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ 81.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण रुपया शुरूआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और गिरावट के साथ बंद हुआ।
मुंबई, 28 अप्रैल अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले शुक्रवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ 81.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण रुपया शुरूआती बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और गिरावट के साथ बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में मजबूत रुख से रुपये की गिरावट पर कुछ लगाम लगी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.77 प्रति डॉलर के भाव पर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 81.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर रह गया।
कारोबार के दौरान रुपया 81.72 के उच्च स्तर और 81.85 के निचले स्तर पर तक गया।
बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.51 प्रतिशत बढ़कर 102.02 हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 463.06 अंक की तेजी के साथ 61,112.44 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 78.72 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,652.95 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2023 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

