एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 78.10 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 12 पैसे की गिरावट के साथ 78.10 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रह गया। कच्चे तेल कीमतों में उछाल और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बाजार से लगातार पूंजी निकासी के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपये में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 78.10 रुपये प्रति डॉलर पर

मुंबई, 21 जून विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 12 पैसे की गिरावट के साथ 78.10 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रह गया। कच्चे तेल कीमतों में उछाल और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बाजार से लगातार पूंजी निकासी के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 78.00 पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव 77.98 रुपये के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 78.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.68 प्रतिशत घटकर 103.99 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का दाम 1.68 प्रतिशत बढ़कर 116.05 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 934.23 अंक चढ़कर 52,532.07 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,217.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).