एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.37 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.37 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से रुपये में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.37 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 17 मई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.37 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशों में डॉलर के मजबूत होने और घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख से रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.29 प्रति डॉलर पर खुला। यह इसका दिन के कारोबार का उच्चस्तर भी रहा। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 82.37 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.45 के निचले स्तर पर भी आया।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत बढ़कर 102.91 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत बढ़कर 75.05 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘कमजोर घरेलू बाजार और मजबूत डॉलर के कारण भारतीय रुपये में गिरावट आई। लेकिन, विदेशी संस्थागत निवेशकों का निवेश बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने रुपये की गिरावट को कम कर किया।’’

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 371.83 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,560.64 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 104.75 अंक या 0.57 प्रतिशत गिरकर 18,181.75 अंक पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को घरेलू पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार रहे। उन्होंने 149.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2023 09:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).