एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तेल आयातकों और हेजिंग करने वालों की लिवाली बढ़ने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे टूटकर 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.02 प्रति डॉलर पर

मुंबई, चार जुलाई तेल आयातकों और हेजिंग करने वालों की लिवाली बढ़ने के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे टूटकर 82.02 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया।

हालांकि, स्थानीय शेयर बाजार में तेजी के रुख और विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से निचले स्तर पर रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.90 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 81.87 के दिन के उच्चतम स्तर और से 82.03 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट के साथ 82.02 प्रति डॉलर रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 102.99 हो गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.56 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 274 अंक बढ़कर अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 65,479.05 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार शुद्ध रूप से 1,995.92 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).