एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 82.08 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा आयातकों की डॉलर मांग से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे टूटकर 82.08 प्रति डॉलर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे टूटकर 82.08 प्रति डॉलर पर

मुंबई, पांच जुलाई विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा आयातकों की डॉलर मांग से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया सात पैसे टूटकर 82.08 प्रति डॉलर पर आ गया।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से स्थानीय मुद्रा का नुकसान सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.05 पर खुला और बाद में यह और टूटकर 82.08 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट है।

मंगलवार को रुपया 82.01 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.12 पर था।

ब्रेंट कच्चा तेल 0.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).