एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 82.01 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 82.01 प्रति डॉलर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 82.01 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 26 अप्रैल स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे टूटकर 82.01 प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.00 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद 82.01 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में छह पैसे की गिरावट है।

मंगलवार को रुपया 81.95 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिरकर 101.82 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.37 प्रतिशत चढ़कर 81.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 407.35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2023 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).