जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.72 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.72 प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई, तीन अगस्त स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच बृहस्पतिवार को रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 82.72 प्रति डॉलर पर आ गया।
फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा विदेशी कोषों की सतत निकासी से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.71 पर खुला और फिर 82.72 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में पांच पैसे की गिरावट है।
रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 82.67 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 102.68 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत बढ़कर 83.28 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

