जरुरी जानकारी | रुपया 48 पैसे की गिरावट के साथ 81.26 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में सुधार तथा घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के रुख को देखते हुए अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 48 पैसे के सुधार के साथ 81.26 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 14 नवंबर अमेरिकी मुद्रा में सुधार तथा घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के रुख को देखते हुए अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 48 पैसे के सुधार के साथ 81.26 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से भी कारोबारियों की धारणा प्रभावित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 80.53 पर मजबूत रुख लिए खुला। कारोबार के दौरान रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया और अंत में यह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 48 पैसे की तेजी के साथ 81.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले रुपये में 48 पैसों की गिरावट को दर्शाता है।
शुक्रवार को रुपया 62 पैसे सुधरकर 80.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर में सुधार और घरेलू बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण भारतीय रुपये में गिरावट आई। हालांकि, बेहतर वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण रुपया तेजी के साथ खुला था।"
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.59 प्रतिशत मजबूत होकर 106.91 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.63 प्रतिशत घटकर 95.93 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
वहीं बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 170.89 अंक की गिरावट के साथ 61,624.15 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 3,958.23 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2022 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

