एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 47 पैसे की गिरावट के साथ 81.80 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू बाजार में कमजोरी के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 47 पैसे की गिरावट के साथ 81.80 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 47 पैसे की गिरावट के साथ 81.80 प्रति डॉलर पर

मुंबई, पांच दिसंबर घरेलू बाजार में कमजोरी के रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की वजह से सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 47 पैसे की गिरावट के साथ 81.80 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.26 पर खुला। बाद में रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया और कारोबार के अंत में यह 47 पैसे की गिरावट दर्शाता 81.80 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 81.25 के उच्चस्तर और 81.82 के निचले स्तर को छुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 81.33 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी या मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.44 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.82 प्रतिशत बढ़कर 87.13 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33.9 अंक घटकर 62,834.60 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 214.76 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2022 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).