एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 36 पैसे की गिरावट के साथ 82.87 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूंजी बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी जारी रहने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 36 पैसे की गिरावट के साथ 82.87 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 36 पैसे की गिरावट के साथ 82.87 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 13 दिसंबर पूंजी बाजार से विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी जारी रहने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 36 पैसे की गिरावट के साथ 82.87 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के संदर्भ में फैसला आने से पहले जोखिम से बचने की धारणा से रुपया प्रभावित हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.63 के स्तर पर नीचे खुला और कारोबार के अंत में यह 36 पैसे की गिरावट के साथ 82.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.60 के उच्चस्तर और 82.87 के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.51 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत घटकर 104.98 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.73 प्रतिशत बढ़कर 79.32 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 402.73 अंक बढ़कर 62,533.30 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 138.81 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2022 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).