जरुरी जानकारी | रुपया 33 पैसे टूटकर 74.58 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से कारोबारी धारणा प्रभावित हुई, जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ 74.58 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 18 जनवरी रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से कारोबारी धारणा प्रभावित हुई, जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ 74.58 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती तथा आयातकों की ओर से बैंकों की डॉलर खरीद से भी रुपये में गिरावट आई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.36 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह दिन के निचले स्तर 74.60 रुपये तक लुढ़कने के बाद अंत में 33 पैसे की गिरावट के साथ 74.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में रुपये का बंद भाव 74.25 प्रति डॉलर था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 95.34 हो गया।
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 87.34 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 554.05 अंक की गिरावट के साथ 60,754.86 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 855.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2022 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

