एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 74.15 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 74.15 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में कमजोर रुख और कच्चे तेल कीमतों में तेजी आने के बाद निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।

जरुरी जानकारी | रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 74.15 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 14 जनवरी विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 74.15 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में कमजोर रुख और कच्चे तेल कीमतों में तेजी आने के बाद निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के मौद्रिक नीति को लेकर अधिक आक्रामक रुख वाली टिप्पणियों के बाद रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कारोबार के दौरान ऊंचे में 74.05 और नीचे में 74.21 के स्तर को छूने के बाद अंत में 25 पैसे की गिरावट के साथ 74.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया का बंद भाव 73.90 प्रति डॉलर था।

अमेरिकी फेडरिल रिजर्व के अधिकारियों ने संकेत दिया है कि केंद्रीय बैंक मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिये मार्च में ब्याज दर (नीतिगत दर) बढ़ाएगा। इसका नकारात्मक असर उभरते बाजार की मुद्राओं पर पड़ा।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत घटकर 94.78 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 85.32 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 12.27 अंक की गिरावट के साथ 61,223.03 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,390.85 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2022 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).