जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 25 पैसे टूटकर 83.07 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे गिरकर 83.07 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के कारण रुपया कमजोर हुआ।
मुंबई, 14 अगस्त रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 25 पैसे गिरकर 83.07 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के कारण रुपया कमजोर हुआ।
विशेषज्ञों ने बताया कि अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा विदेशी कोषों की सतत बिकवाली से भी रुपये की धारणा पर असर पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.04 पर खुला और फिर 83.07 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 25 पैसे की गिरावट है।
रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 82.82 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 103.01 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.89 प्रतिशत गिरकर 86.04 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2023 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

