जरुरी जानकारी | रुपया 25 पैसे टूटकर 82.10 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख की वजह से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 82.10 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई, 17 अप्रैल विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख की वजह से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे की गिरावट के साथ 82.10 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चे तेल कीमतों में तेजी आने से भी रुपये में गिरावट आई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.90 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 25 पैसे की गिरावट के साथ 82.10 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान रुपये में 81.87 के उच्चस्तर और 82.10 के निम्न स्तर के बीच घटबढ़ हुई।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 81.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर घरेलू विदेशीमुद्रा और शेयर बाजार बंद थे।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.76 प्रतिशत बढ़कर 101.71 हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 520.25 अंक की गिरावट के साथ 59,910.75 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.21 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 221.85 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2023 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

