जरुरी जानकारी | रुपया 24 पैसे की गिरावट के साथ 82.25 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे टूटकर 82.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजार में नरम रुख तथा कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण रुपये में गिरावट आई।
मुंबई, पांच जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे टूटकर 82.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजार में नरम रुख तथा कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों के कारण रुपये में गिरावट आई।
विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की कीमतों के 76 डॉलर के ऊपर पहुंचने के कारण भी रुपये पर दबाव बढ़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.05 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 82.05 के दिन के उच्चतम स्तर और 82.25 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 24 पैसे की गिरावट के साथ 82.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.01 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़कर 103.18 हो गया।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.17 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार में नरम रुख और कमजोर वृहत आर्थिक आंकड़ों के कारण भारतीय रुपये में गिरावट आई। भारत की सेवाएं और समग्र पीएमआई (परचेजिंग मैनेजर इंडेक्स) जून में पूर्वानुमान से कमजोर रहे।’’
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33.01 अंक टूटकर रिकॉर्ड स्तर से नीचे 65,445.04 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार शुद्ध रूप से 1,603.15 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीद की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

