जरुरी जानकारी | रुपया 24 पैसे की गिरावट के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 24 पैसे की गिरावट के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से रुपये में गिरावट आई।
मुंबई, पांच जून अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 24 पैसे की गिरावट के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से रुपये में गिरावट आई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.47 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 24 पैसे की गिरावट के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.45 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छुआ और यह 82.68 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया।
शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.39 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।
बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में शोध विश्लेषक अनुज चौधरी के अनुसार, डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण रुपये में गिरावट आई।
चौधरी ने कहा कि पिछले दो सत्रों से विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं। हालांकि, भारत के सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों ने गिरावट को कम कर दिया है।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.26 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.62 प्रतिशत बढ़कर 77.36 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार, अमेरिकी रोजगार के बेहतर आंकड़ों के कारण डॉलर के मजबूत होने और कमजोर क्षेत्रीय मुद्राओं के बीच रुपये के लिए यह 14 मार्च के बाद सबसे खराब दिन रहा।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 240.36 अंक की तेजी के साथ 62,787.47 अंक पर पहुंच गया।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 700.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 09:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

