एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये 19 पैसे की गिरावट के साथ 74.62 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच विदेशी मुद्रा बाजार से निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 74.62 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये 19 पैसे की गिरावट के साथ 74.62 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 24 जनवरी भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच विदेशी मुद्रा बाजार से निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट के कारण विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 74.62 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा जोखिम वाली परिसंपत्तियों के प्रति निवेश धारणा कमजोर होने से भी रुपये में गिरावट आई।

कारोबारियों को बाजार के आगे के संकेतों के लिए फेडरल रिजर्व की 25-26 जनवरी को होने वाली बैठक का इंतजार है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.43 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 74.42 और नीचे में 74.69 तक गया। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे टूटकर 74.62 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को इसका बंद भाव 74.43 प्रति डॉलर था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत घटकर 95.75 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 88.18 डॉलर प्रति बैरल रह गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,545.67 अंक की गिरावट के साथ 57,491.51 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 3,148.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2022 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).