जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.82 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अगले वित्तवर्ष में उम्मीद से अधिक उधारी की पृष्ठभूमि में रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया तथा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, एक फरवरी अगले वित्तवर्ष में उम्मीद से अधिक उधारी की पृष्ठभूमि में रुपये का आरंभिक लाभ लुप्त हो गया तथा अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.82 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि सरकार अपने व्यय संबंधी जरुरतों को पूरा करने के लिए वित्तवर्ष 2022-23 में बाजार से करीब 11.6 लाख करोड़ का उधार जुटायेगी। उनके इस बयान के बाद निवेशकों ने सतर्कता का रुख अख्तियार कर लिया।
इसके अलावा सरकार ने कहा कि वर्ष 2021-22 में राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 6.9 प्रतिशत होगा और वर्ष 2022-23 में यह घाटा 6.4 प्रतिशत होगा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.53 के स्तर पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान इसने 74.41 के ऊपरी स्तर और 74.87 के निचले स्तर को देखा।
कारोबार के अंत में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट के साथ 74.82 (अस्थायी) पर बंद हुआ, पिछला बंद भाव 74.65 रुपये प्रति डॉलर था।
छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत घटकर 96.35 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.94 प्रतिशत घटकर 88.42 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को कुल 3,624.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 848.40 अंक की तेजी के साथ 58,862.57 अंक पर बंद हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2022 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

