एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 78.13 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में पिछले तीन सत्रों से जारी तेजी पर विराम लग गया। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 15 पैसे की गिरावट के साथ 78.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल कीमतों में उछाल और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बाजार से लगातार पूंजी निकासी के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपये में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 78.13 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, 21 जून रुपये में पिछले तीन सत्रों से जारी तेजी पर विराम लग गया। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 15 पैसे की गिरावट के साथ 78.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल कीमतों में उछाल और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बाजार से लगातार पूंजी निकासी के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 78.00 पर खुला। कारोबार के दौरान एक सीमित दायरे में उतार चढ़ाव के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव 77.98 रुपये के मुकाबले 15 पैसे की गिरावट के साथ 78.13 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘मजबूत अंतर-बाजार संकेतों के बावजूद भी रुपये के लिए यह एक और शांत दिन था। वैश्विक शेयरों में तेजी है जबकि डॉलर प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले नीचे है।’’

परमार ने आगे कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और बांड प्रतिफल का असर घरेलू मुद्रा पर पड़ा।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.68 प्रतिशत घटकर 103.99 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का दाम 1.68 प्रतिशत बढ़कर 116.05 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 934.23 अंक चढ़कर 52,532.07 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 2,701.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2022 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).