एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.16 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.31 (अस्थायी) प्रति डॉलर रह गया। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपये में यह गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 29 मार्च अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.31 (अस्थायी) प्रति डॉलर रह गया। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपये में यह गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि,घरेलू शेयर बाजार में मजबूती की धारणा तथा विदेशी पूंजी के ताजा निवेश ने रुपये में बड़ी गिरावट को रोक दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.26 प्रति डॉलर पर काफी कमजोर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव की तुलना में 15 पैसे की गिरावट के साथ 82.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये में 82.23 के उच्चस्तर और 82.37 के निचले स्तर के दायरे में घट-बढ़ हुई।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.16 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 102.13 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.39 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 346.37 अंक बढ़कर 57,960.37 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 1,531.13 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2023 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).